Breaking

बेलगढ़िया सिंह बस्ती चोरी कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद..

Https://news93live.com/

धनबाद: बलियापुर थाना पुलिस ने बेलगढ़िया सिंह बस्ती में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए कांड संख्या 124/2026 के अप्राथमिकी अभियुक्त लखन मरांडी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजबस्ती, रंगामाटी, टोला अहरीडीह, थाना बलियापुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दर्ज बलियापुर थाना कांड संख्या 124/2026 (धारा 305/331(4) भारतीय न्याय संहिता – BNS) में अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। बीती रात पुलिस ने आमटाल कुईंया बस्ती स्थित राहुल महतो के गोदाम से लखन मरांडी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी गया लैपटॉप, माउस, चार्जर, मोटरसाइकिल, बैग, पंखा सहित अन्य सामान भी बरामद किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा 20 जुलाई 2026 को उसे माननीय न्यायालय, धनबाद में प्रस्तुत करने के लिए उचित मार्ग रक्षीदल के साथ भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 13-14 जुलाई 2026 की रात बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगढ़िया सिंह बस्ती स्थित एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button