राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की सभा आयोजित*

*कतरास* :जोगता नागरिक समिति की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर जोगता थाना स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि टाटा स्टील कंपनी बेहतर कार्य वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता या समस्या उत्पन्न होती है, तो यूनियन के प्रतिनिधि उसे सुलझाने में सक्षम हैं।
अनुपमा सिंह ने मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि अपनी किसी भी समस्या को खुलकर यूनियन के समक्ष रखें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। सभा के समापन के पश्चात अनुपमा सिंह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री शकील अहमद के आवास पहुंचीं।
सभा में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, यूनियन नेता ए के झा भोलाराम, शकील अहमद, पप्पू खान, रामप्रीत यादव, हैदर अली, संतोष महतो, मो मुस्तकीम, मंगल चौहान, मनु महतो,मो मोबिन.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



