Breaking

राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय कतरास में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 115 बालिकाओं की हुई रक्त जांच*

Https://news93live.com/

*कतरास* कतरास क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए दीक्षा महिला मंडल एवं संकल्प महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक सराहनीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय, कतरास बाजार परिसर में किया गया। इस शिविर में कक्षा 10वीं की कुल 115 छात्राओं का रक्त परीक्षण (ब्लड चेक-अप) किया गया।

शिविर का आयोजन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्षा पुरबीता, रंजना सिंह, संचीता राय एवं नेहा का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य शिविर के दौरान छात्राओं के बीच आवश्यक दवाइयों, सैनिटरी पैड्स एवं अल्पाहार का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संकल्प महिला समिति की अध्यक्षा शशि प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। इस कार्य में समिति की सदस्याएँ मीणा पांडेय, जुलैखा बानो, आशा सैंडिया, अनिशा सिंह, पार्वती सिंह, नंदिनी शर्मा एवं ऋचा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कतरास क्षेत्र की चिकित्सा टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिसमें डॉ. आशा कुमारी, डॉ. प्रीतम कुमार, दीपक कुमार, शैलेन्द्र दास, नंद लाल राणा, विवेक हजारी, राजीव तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button