
उज्जैन/ बाघमारा _ मध्य प्रदेश के पावन नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी के तट पर पहुंचकर भगवान महाकाल के शिवलिंग का दर्शन किया। इसके साथ ही ओम भैरव काल मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर पत्रकार भक्तों ने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उज्जैन यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
__________महानगरी कालेश्वर में कवि नागर दा के मित्र ने पत्रकार को भव्य स्वागत ।
महानगरी कालेश्वर में कवि नागर दा जी का मित्र राजेन जैन द्वारा पारंपरिक अंदाज़ में भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर राजेन जैन ने उन्हें “अहिंसा परमो धर्म” और “जय जिनेंद्र” लिखित पटा एवं मुंगमाला भेंट कर सम्मानित किया।
पत्रकार सकलदेव प्रमाणिक, पत्रकार जितेंद्र कुमार जीतू, पत्रकार सुधीर सिंह और पत्रकार जितेंद्र पासवान उपस्थित रहे। सभी ने कवि नागर दा जी के रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।



