Breaking

भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के पक्ष में बैंक मोड़ स्थित चुनावी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन..

Https://news93live.com/

धनबाद | 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

आज दिनांक 20.02.2026 (शुक्रवार) को धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के पक्ष में बैंक मोड़ स्थित चुनावी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री आदरणीय सरोज सिंह , जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह , जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए संजीव अग्रवाल जी के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि संजीव अग्रवाल जी एक स्वच्छ छवि, कर्मठ एवं जनसेवा के लिए समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में धनबाद शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि संजीव अग्रवाल जी के पास विकास का स्पष्ट रोडमैप है, जिससे शहर की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।

नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल जी को विजयी बनाएं, ताकि धनबाद को एक स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

प्रदेश मंत्री सरोज सिंह जी ने कहा कि

“धनबाद के समग्र विकास के लिए एक मजबूत, ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो संजीव अग्रवाल जी में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और आम जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उनके नेतृत्व में धनबाद नगर निगम एक नई ऊंचाई को छुएगा। जनता से अपील है कि वे संजीव अग्रवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।”

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि

“संजीव अग्रवाल जी एक संवेदनशील, कर्मठ और विकासशील सोच रखने वाले नेता हैं। महिलाओं, युवाओं एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए उनके पास ठोस योजनाएं हैं। उनके नेतृत्व में धनबाद शहर स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा। मैं समस्त जनता से अपील करती हूं कि संजीव अग्रवाल जी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह ने कहा कि

“संजीव अग्रवाल जी संगठन के सच्चे सिपाही और जनता के भरोसेमंद सेवक हैं। उनके नेतृत्व में नगर निगम भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं विकासोन्मुखी बनेगा। धनबाद को एक आधुनिक और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। जनता से अपील है कि इस बार परिवर्तन और विकास के लिए संजीव अग्रवाल जी को विजयी बनाएं।”

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button