संत शिरोमणि सदगुरू श्री रविदास जी महाराज एक सच्चे समाज सुधारक थे l प्रवीण कुमार सिंह अंचल अधिकारी, बलियापुर

कस्तूरबा गांधी विद्यालय बलियापुर में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती.

मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने उपस्थित बच्चियों एवं शिक्षिकाओं को संत शिरोमणि श्री रविदास जी जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है l उन्होंने बताया कि संत रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन काशी में हुआ था l उन्होंने जाति-पाति के बंधनों के बावजूद आचार्य शारदानंद से अपनी शिक्षा पूरी की l धर्माचार्य रामानंद से दीक्षा प्राप्त की और उनके आदेश में श्री राम भक्ति में लीन हो गए l
बचपन से ही अपने पिता के पेशे को अपनाते हुए श्री रविदास जूता बनाने का काम किया करते थे l साथ में भक्ति भावना में भी लीन रहते थे l उन्होंने बताया कि *व्यक्ति जन्म से और अपने व्यवसाय से महत्वपूर्ण नहीं होता है बल्कि विचारों की श्रेष्ठता , लोकहित में किए गए कार्य और सदव्यवहार से ही महान होता है l
श्री रविदास जी ने जाति पाती के भेद को मिटाते हुए सभी मनुष्यों को एक समान माना है l सनातन की श्रेष्ठता पर बल देते हुए उन्होंने कई भजन लिखे l उनके भजनों को सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में समाहित किया गया है l चित्तौड़गढ़ की महारानी मीराबाई संत रविदास से प्रभावित होकर उनसे दीक्षा ग्रहण की l आज माघ पूर्णिमा के दिन काशी में उत्सव के रूप में रविदास जी की जयंती को मनाया जाता है, जहां पर उनके भजनों को गया जाता है l काशी के सीर गोवर्धनपुर मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है l ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति ने संत रविदास को सच्चे मायनों में संत शिरोमणि बनाया है l संत रविदास जी जिन्हें संत रैदास के नाम से भी जाना जाता है, संत कबीर के गुरु भाई थे l
आज का दिन संत रविदास के विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करने का दिन है जो इस जयंती की सही सार्थकता होगी l



