धनबाद RPF की बड़ी कार्रवाई, न्यू दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार हुआ शराब तस्कर.

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी टीम ने दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से 14 बोतल महंगी शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 2,22,780 रुपये है। इस कार्रवाई में सतपाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो दिल्ली से धनबाद तक शराब की तस्करी कर रहा था।
गिरफ्तार व्यक्ति सतपाल के पास से बरामद शराब में ROYAL SALUTE, JOHNNIE WALKER BLUE LABEL, THE YAMAZAKI और LAPHROAIG ISLY SINGLE MALT शामिल हैं। सतपाल ने पूछताछ में बताया कि वह ROCK & STORM कंपनी में फील्ड वर्कर के रूप में काम करता है और PDPL एथेनॉल PVT LTD बोकारो के साथ साझेदारी में काम करता है।
*बरामद शराब का विवरण:*
– *ROYAL SALUTE*: 2 बोतल, 700 ml, मूल्य 51,580 रुपये
– *JOHNNIE WALKER BLUE LABEL*: 4 बोतल, 750 ml, मूल्य 1,04,000 रुपये
– *THE YAMAZAKI*: 4 बोतल, 700 ml, मूल्य 48,000 रुपये
– *LAPHROAIG ISLY SINGLE MALT*: 4 बोतल, 750 ml, मूल्य 1,92,000 रुपये
गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया है।



