Breaking

धनबाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई..

असर्फी अस्पताल प्रकरण पर जांच तेज, पीड़िता ने इंसाफ की मांग उठाई..

Https://news93live.com/

धनबाद, झारखंड:

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक (RDD), उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने शुक्रवार को धनबाद का दौरा कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और अस्पतालों की कार्यप्रणाली, संसाधनों की स्थिति तथा आमजन को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद थीं। चर्चा के केंद्र में रहा असर्फी अस्पताल का विवादित मामला, जिसमें अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि के चलते मृतक का शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया था। इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा की थी।

धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने हस्तक्षेप कर बकाया राशि का भुगतान कर शव को मुक्त कराया, जिसके बाद मामला और गरमाया। विधायक रागिनी सिंह ने इसे “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने कहा, “पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।”

मृतक की पत्नी शोभा सिंह ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए दोषियों पर कठोर कदम उठाना आवश्यक है।

RDD ने मीडिया से कहा कि मामले की जांच जारी है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और मानवता से जुड़े सवालों को फिर से उजागर कर दिया है। अब जिले की जनता की निगाहें RDD की जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button