Breaking

सरस्वती पूजा को लेकर धनसार थाना में शांति समिति की बैठक..

Https://news93live.com/

धनबाद: 19 जनवरी: सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धनसार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने की और उन्होंने पूजा आयोजकों व समिति सदस्यों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

थाना प्रभारी के निर्देश

जबरन चंदा वसूली पर रोक: किसी भी प्रकार की जबरन चंदा वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क पर पंडाल नहीं: सार्वजनिक मार्गों पर पूजा पंडाल बनाने की अनुमति नहीं होगी।

मूर्ति विसर्जन की समय सीमा: दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से मूर्ति विसर्जन करना होगा।

डीजे पर प्रतिबंध: पूजा या विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कड़ी कार्रवाई: किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समिति सदस्यों का सहयोग

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सम्मानित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूजा का आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

मदन महतो,कुल्लू चौधरी, राणा चट्टराज, मोंटी सिंह, रणजीत सिंह, इमरान खान, छोटे सिंहा, तारीख अंसारी, रवि भगत, प्रमोद सिंह, अनिल कुशवाहा,

सहित अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि सरस्वती पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या विवाद की स्थिति न बने और श्रद्धालु सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

News 93 Live के लिए धनसार से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button