*मोहर्रम पर्व को लेकरअंगारपथराओपी परिसर में शांति समिति के बैठक संपन्न*।

*कतरास*। मोहर्रम पर्व को लेकर अंगार पथरा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज प्रबुद्ध जन एवं शांति समिति के लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शांति पूर्ण तरिके मोहर्रम मनाने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान कई अखाड़ा दल के सदस्य एवं पुलिस जन सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य के साथ दोनो समुदाय के लोगो ने आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। अखाड़ा दल के सदस्यों ने भीड़ भाड़ वालों जगहों पर पुलिस की तैनाती की बात कही।वही लाइट की व्यवस्था सहित रास्ते से गंदगी की साफ सफाई करने की मांग की। वही थाना प्रभारी ने बताया की लाइसेंस अखाड़ा दल अपनी रूट चार्ट के अनुसार ही अखाड़ा निकाले।आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ पर्व को मनाए। विधि व्यवस्था भंग करने वाले को हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा।



