अर्थव्यवस्था

दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे विधायक राज सिन्हा, 10 हजार बोतल गंगाजल वितरण का लक्ष्य; स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं पैकिंग..

Https://news93live.com/

धनबाद। दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच दीया, बाती एवं तेल का वितरण कर जनसेवा की मिसाल पेश करने के बाद अब झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुट गए हैं। छठव्रतियों की सुविधा और श्रद्धा का सम्मान करते हुए विधायक श्री सिन्हा द्वारा इस वर्ष भी पूरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में छठव्रतियों के बीच गंगाजल, आम की लकड़ी एवं साड़ी का वितरण किया जाएगा।

विधायक राज सिन्हा पिछले कई वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल मंगवाकर उसकी विधिवत पैकेजिंग करवाते हैं तथा श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क वितरण करते आ रहे हैं। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 10,000 बोतल गंगाजल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में आज जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में विधायक श्री सिन्हा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गंगाजल की बोतलों की पैकेजिंग में जुटे नजर आए। विशेष बात यह रही कि विधायक स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मुस्तैदी, लगन और मनोयोग से पैकिंग कार्य में हाथ बंटा रहे थे। जनप्रतिनिधि को स्वयं सेवा कार्य में इस तरह सक्रिय देखकर कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह, उमंग और ऊर्जा का संचार हो रहा है।

विधायक राज सिन्हा का मानना है कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सहयोग, समर्पण और सेवा भावना का भी प्रतीक है। इस महापर्व में व्रतियों को आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराना उनके लिए जनसेवा के साथ-साथ एक आत्मीय दायित्व भी है।

दीपावली पर घर-घर रोशनी पहुंचाने के संकल्प के बाद अब छठव्रतियों की आस्था और सुविधा का ध्यान रखते हुए गंगाजल, आम की लकड़ी एवं साड़ी वितरण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विधायक श्री सिन्हा की इस पहल से छठव्रतियों के बीच हर्ष का माहौल है।

पैकिंग करने वालों में मुख्य रूप से श्री बिंदेश्वरी दुबे, नरेंद्र त्रिवेदी, राजेश गुप्ता, मदन तिवारी, रवि सिन्हा, मनीष पांडेय, विष्णु सिंह, मनोज मालाकार, ऋषभ कश्यप, अमित सिंह, बालमुकुंद राम, अमित सिंह, उमेश सिंह, विजय रजक, शिवान्स, अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई अन्य थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button