अर्थव्यवस्था

सूर्य मंदिर प्रांगण में बीकेएमएस की प्रेस वार्ता, भाजपा पर साधा निशाना* ।

Https://news93live.com/

*कतरास*.। सूर्य मंदिर स्थित प्रांगण में बीकेएमएस (भारतीय मजदूर संघर्ष) की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के केंद्रीय सदस्य प्रदीप महतो ने हालिया हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और स्थानीय विधायक पर सवाल उठाए।

प्रदीप महतो ने कहा, “हादसे के पांचवे दिन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और स्थानीय विधायक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। मैं पूछना चाहता हूं कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने किया क्या? परिजनों को मुआवजा और रेस्क्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, तो फिर वे सिर्फ अपना राजनीतिक पैकेज बंधवाने पहुंचे थे क्या?”

उन्होंने आगे कहा कि बाघमारा में पिछले 16 वर्षों से भाजपा विधायक हैं, लेकिन अब तक किसी भी बड़े हादसे पर उन्होंने पीड़ितों की सुध नहीं ली।

प्रेस वार्ता में बीकेएमएस के केंद्रीय सदस्य प्रदीप महतो , जिला उपाध्यक्ष सह जेएलकेएम के केंद्रीय सदस्य महानद महतो, बीटू शर्मा, मुकेश सिंह, किशन कुमार, मार्कण्डेय, रॉकी अग्रवाल मोदी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।.

News 93 live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button