डीगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया, निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माला अर्पण कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया I

झरिया /डिग्वाडीह :आज दिनांक 6 सितंबर 2025 को डीगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया । सबसे पहले स्कूल के निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माला अर्पण कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया I.
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया I
प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को सुधारने का कार्य करते हैं और आने वाले कल को संवारने की कोशिश करते हैं और हर एक इंसान का संजोग कभी ना कभी शिक्षक से होता है क्योंकि शिक्षक सिर्फ स्कूल में पढ़ाने वाले ही नहीं होते हैं हम जिनसे भी कभी भी कुछ भी अगर सीखते हैं तो वह हमारे लिए शिक्षक हैं इसलिए उन्होंने सभी शिक्षकों को नमन किया I
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव, सुमित, इफ्तिखार, नियाज, श्येमा, बिंदु, सिमरन, ज़ैनब, सगिर और स्कूल के सभी शिक्षकों का अहम भूमिका रही I.
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



