Breaking

सांसद ढुलू महतो ने हनुमान जयंती और भाजपा स्थापना दिवस पर जनभावनाओं से जुड़ते हुए दिया एकता, विकास और सांस्कृतिक विरासत का संदेश*

Https://news93live.com/

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने सुदामडीह में आयोजित हनुमान जयंती महोत्सव में भाग लेकर क्षेत्रवासियों के साथ भगवान बजरंगबली की आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “बजरंगबली कलयुग में साक्षात् भगवान के रूप में हमारे साथ हैं, जो हमें हर संकट से उबारते हैं। ऐसी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं समाज में एकता, सौहार्द और सामूहिक चेतना का संचार करती हैं।”

इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन अवसर पर झरिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

अपने संबोधन में सांसद महोदय ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, “भाजपा मात्र एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जो ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने के लिए समर्पित है।” उन्होंने संगठन की मजबूती, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में सांसद महतो को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button