राजनीति

कांग्रेस नेता और मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी का यह बयान — “राहुल आदेश दें तो भाजपा का एक भी कार्यालय नहीं बचेगा” — उनकी सोच और मानसिकता को उजागर करता है– अमर कुमार बाउरी.

Https://news93live.com/

रांची: अपने ब्यान पर चौतरफ़ा घिर चुके है इरफ़ान अंसारी, बाबूलाल मरांडी, भानु प्रताप साही, तो अब अमर कुमार बाउरी भी दे दिये चुनौती.

क्या कहे अमर कुमार बाउरी.

वैसे दम है तो एक बार राहुल जी से आदेश ले ही लीजिए, देखते हैं हमारे संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास की जीत होती है या आपकी कट्टरपंथी विचारधारा की।

❌ यह न केवल कट्टरपंथी और हिंसक विचारधारा को दर्शाता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान की भी अवमानना है।

❌ जिस व्यक्ति की सोच इतनी उग्र और असंवैधानिक हो, उसका संवैधानिक पद पर आसीन होना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलना और हिंसा की खुली धमकी देना यह साबित करता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आज भी वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से बाहर नहीं आ पाए हैं।

भारत का लोकतंत्र विचारों की लड़ाई है, हिंसा और धमकी की नहीं। जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं, वे दरअसल अपनी घबराहट और हताशा को ही प्रदर्शित कर रहे हैं।.

News 93 live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button