Breaking

परसबनिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु सीमांकन कार्य पूर्ण 

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य प्रवीण कुमार सिंह, अंचल अधिकारी बलियापुर..

Https://news93live.com/

बलियापुर : पूर्व निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार आज परसबनिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरित भूमि का सीमांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है l ज्ञात हो कि यह प्लांट हाल सर्वे खाता संख्या 58 पर बनाई जा रही है जो अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन है l

जिसे नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरित की गई है l

इसमें कुछ रैयतों के द्वारा जमीन में रैयती दावा किया जा रहा था, जिसे अंचल अधिकारी के द्वारा सत्यापित किया गया और स्पष्ट किया गया कि यह जमीन पूरी तरह अनाबाद, झारखंड सरकार की जमीन है l जिसे संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया गया है l पूर्व में भी जमीन पर सीमांकन कार्य करने का प्रयास किया गया था लेकिन कुछ असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया था, जिसके आलोक में अंचल अधिकारी बलियापुर के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद को पत्र लिखकर पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला बल की मांग की गई थी l आज पुरुष एवं महिला बल की उपस्थिति में सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है l जल्द ही इस जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा l मापी कार्य के समय कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक विरोध किया जा रहा था l इसके बाद अंचल अधिकारी ने कहा कि यदि आपको अंचल अधिकारी या किसी अन्य प्राधिकार के आदेश से कोई परेशानी है तो आप सक्षम न्यायालय के शरण में जा सकते हैं l लेकिन स्थल पर आप कानून को तोड़ने का प्रयास नहीं करें l

ऐसा करने पर आपके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है l

मौके पर कुछ ऐसे व्यक्ति भी थे जो रैयतों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे l अंचल अधिकारी ने उन्हें चिन्हित कर चेतावनी दी कि यदि आपके द्वारा ऐसा किया जाएगा तो आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बलियापुर से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button