Breaking

*कतरास केशलपुर कुम्हार बस्ती में भाकपा माले के पूर्व महासचिव कम्युनिस्ट नेता विनोद मिश्र का 27 वां संकल्प दिवस मनाया गया*.

Https://news93live.com/

*कतरास* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को कतरास केशलपुर कुम्हार बस्ती में भाकपा माले पूर्व महासचिव कम्युनिस्ट नेता कामरेड विनोद मिश्र का 27वां स्मृति के अवसर पर संकल्प दिवस बनाया गया एवं सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता कामरेट कपूर पंडित ने की तथा संचालन कामरेड ठाकुर महतो ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड हलधर महतो ने कहा कि केशलपुर कुम्हार बस्ती को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास ना करना एक अनैतिक कार्य है जिसे मैं निंदा करता हूं।साथ ही भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य व सांसद राजा राम सिंह द्वारा संसद में विस्थापितों के समस्याओं को उठाते हुए कोयला मंत्री से विस्थापितों गांवों का वास्तविक स्थिति की जानकारी मांगी तो कोयला मंत्री द्वारा झूठा रिपोर्ट दिया गया । कोयला मंत्री ने कहा कि बीसीसीएल रिवेन्यू विलेज विस्थापित नहीं किए हैं जिसका सभा ने तीव्र निंदा की और झूठ का पुलिंदा कहां।कतरास क्षेत्र के अंतर्गत ही रिव्यू विलेज गांव केशलपुर जो न्यू केशलपुर बस्ती के (निचितपुर )के नाम से जाना जाता हैं । पूर्ण विस्थापित किया गया गांव है। और इसी न्यू केसलपुर गांव को संघर्ष के बदौलत पुनर्वास हुआ किंतु 30 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया गया है। जिसका आवाज भी मैं लगातार उटा रहा हूं। साथ ही कांटा पहाड़ी बस्ती, रामकनाली बस्ती, अंगारपात्रा आदि कई गांव है जिसका अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है। पूरे बीसीसीएल में 250 रेवेन्यू विलेज को समाप्त कर दिया गया है विस्थापित गांव के निवासियों से अपील है की सभी जगह कोयला मंत्री का जवाब का विरोध करें। कतरास क्षेत्र में कोयला मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम करके विरोध दिवस के रूप में मनाया जाएग।बैठक को मानिक महतो,शंकर महतो, चंदन महतो, दीनदयाल रवानी,लखन भूइया, रामाश्रय सिंह, पप्पू साहू प्रकाश पंडित, शिबू पंडित, उषा देवी, जसोदा देवी, रोशन सिंह,बंटी पंडित, गोडसन यादव,सुगिया देवी, गुड़िया देवी, टिका देवी,शंकर पंडित,सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी,कलावती देवी,सीता देवी,आशा देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुष हुए।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button