धनबाद गोल्फ ग्राउंड में सजा सिंगापुर-दुबई थीम कार्निवाल मेला..

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में सिंगापुर और दुबई थीम पर आधारित भव्य कार्निवाल मेले का आयोजन किया गया है। दीप प्रज्वलन के साथ मेले का उद्घाटन किया गया, जहां पहले दिन लोगों के लिए एंट्री निशुल्क रखी गई। मेला में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
गोल्फ ग्राउंड में आयोजित इस डिज्नीलैंड थीम कार्निवाल मेले में सुनामी झूला, फेस व्हील, तारामाची, जंगली बॉउंसी, बैलून पानी समेत कई आधुनिक और रोमांचक झूले लगाए गए हैं। खासकर बच्चों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है।
मेले में खादी ग्राम उद्योग आयोग यूनिट लोक सेवा केंद्र के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां भदोही का कालीन, बनारसी सूट और साड़ी, लखनऊ का चिकनकारी वर्क, बंगाल का कांथा वर्क, असम के बांस उत्पाद, चिनहट की टेराकोटा क्रॉकरी, हरियाणा के पर्दे और सूट, पानीपत की बेडशीट, पंजाब के फुलकारी सूट और राजस्थान की जूती-मोजड़ी समेत कई राज्यों की पारंपरिक हस्तशिल्प सामग्री उपलब्ध है।
मेला आयोजकों के अनुसार यह मेला प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, जहां लोग मनोरंजन के साथ खरीदारी का भी आनंद उठा सकेंगे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



