Breaking

शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न, थाना प्रभारी असित कुमार सिंह की चुस्त व्यवस्था की चर्चा,चारों ओर सराहना*

Https://news93live.com/

*कतरास*, इस वर्ष कतरास में दुर्गा पूजा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने 24 घंटे पूजा-पाठ कर मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हुए विभिन्न पूजा पंडालों का आनंद उठाया। इस बार किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी, जिसके पीछे कतरास पुलिस प्रशासन की सख्त और संवेदनशील निगरानी रही।

इस सफलता का मुख्य श्रेय कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह को जाता है, जिन्होंने स्वयं मैदान में रहकर विधि-व्यवस्था की कमान संभाली। उन्होंने पंडालों के आस-पास लगातार गश्त कर, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने दिन-रात ड्यूटी कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की।

असित कुमार सिंह न केवल एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं, बल्कि अपने मृदु स्वभाव, शालीनता और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए भी जाने जाते हैं।

उनके निर्देशन में कतरास थाना क्षेत्र के मलकेरा रावण दहन स्थल, मां लिलोरी मंदिर, जीएनएम दुर्गा पूजा पंडाल,रानी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल, रेलवे इंस्टिट्यूट, कतरी नदी दुर्गा पूजा पंडाल, केसलपुर पूजा पंडाल सहित कई छोटे-बड़े पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सुदृढ़ रही। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती और सतत निगरानी के चलते हर कोई निश्चिंत होकर पूजा में भाग ले सका।

जनता की ओर से यह मांग उठ रही है कि ऐसे समर्पित और कर्मठ पुलिस अधिकारी को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जाए। कतरास जैसी संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे जिम्मेदार और सजग प्रशासनिक अधिकारियों की नितांत आवश्यकता है.

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button