Neet पेपर लीक को लेकर धनबाद में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन..

धनबाद। रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में हुई धांधली और भ्रष्टाचार केंद्र सरकार की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल इस्तीफ़ा देने की मांग की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता
ज़िला प्रभारी राजेश कुमार
ज़िला सह प्रभारी समरेंद्र पासवान
नीतिश गुप्ता, संजय सिन्हा, शदरे आलम
जावेद अख्तर, रॉकी मंडल, कमलजीत कौर
नूरी अंसारी, मुबारक अंसारी, विकास श्रीवास्तव, भास्कर सुमन
इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



