नवोदय विद्यालय में छात्र के साथ अमानवीय मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : ढूलू_महतो*

*निरसा के बेनागोड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र के साथ हुई अमानवीय मारपीट, प्रताड़ना ( रैगिग) की घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री Dhullu Mahto जी विद्यालय पहुँचे और पीड़ित छात्र तथा उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली*।
*सांसद श्री ढूलू महतो जी ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय बताते हुए विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान में बच्चों के सुरक्षित भविष्य का निर्माण होना चाहिए, वहां इस प्रकार की घटना होना बेहद चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए*।
*मौके पर ही सांसद महोदय ने धनबाद के उपायुक्त से दूरभाष पर बातचीत कर घटना में शामिल सभी छात्रों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध भी आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की*।
*सांसद श्री ढूलू महतो जी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए स्थानीय सम्मानित नागरिकों की एक समिति गठित की जाए, ताकि घटना के सभी पहलुओं की पारदर्शी जांच हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो*।
*उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी छात्र के साथ हिंसा, प्रताड़ना या रैगिंग जैसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई ही पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने और अन्य विद्यार्थियों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने का माध्यम बनेगी*।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



