बिरसा मुंडा पार्क में वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन*

*कतरास*. वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान के द्वारा बिरसा मुंडा पार्क वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह में धनबाद के विकास पर चर्चा की. मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो से धनबाद में हवाई अड्डा, धनबाद से नई ट्रेन चलाने, कतरास स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव कतरास स्टेशन में कराने आदि मांगों को रखा. मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड सरकार के कार्यों की प्रशंसा की एवं वन भोज में आए सुझाव को शीघ्र अमल में लाने का वादा किया. श्री महतो ने आने वाले नव वर्ष पर सभी को अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है. वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान ने वार्ड नंबर 2 में जो भी विकास का काम हुआ है. उसमें झारखंड सरकार की अहम भूमिका रही है. छाताबाद में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य की प्रशंसा की.
मौके पर झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा महाप्रसाद महतो
बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 4 के निवर्तमान पार्षद छोटू सिंह, सेवानिवृत्ति अभियंता वाल्मीकि प्रसाद, उद्योगपति नवीन कुमार, सचिन सिंह, धीरेंद्र गुप्ता, आदिल अली, मेराज अंसारी, इमरान, नदीम, जॉनी, सागर, शमीम अख्तर, अनुज, मो अल्ताफ, अकरम, पिंटू, बबलू, नियाज, जावेद अंसारी, शोयब अंसारी आदि उपस्थित थे.
News 93 Live के कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



