Breaking

धनबाद नगर निगम के मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर श्री अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ,लिए…

Https://news93live.com/

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर श्री संजीव सिंह एवं सभी 55 वार्ड पार्षदों को समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में शपथ दिलाई।

सर्वप्रथम उपायुक्त ने धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर श्री संजीव सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद धनबाद नगर निगम के उप महापौर के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की गई। तत्पश्चात विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। जबकि दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की गई। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर के लिए मतदान किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई।

जिसमें श्री अरुण कुमार चौहान विजय घोषित किए गए। नगर निगम चुनाव में महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित उप महापौर को प्रमाण पत्र सौंपा। श्री अरुण कुमार चौहान को 50 वोट प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर श्रीमती मेनका सिंह को 5 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद धनबाद नगर निगम के मेयर श्री संजीव सिंह ने उप महापौर को शपथ दिलाई।

इस मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री मुकेश कुमार बाउरी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो, श्री विशाल कुमार पांडेय, श्री संजय झा, श्री राम विलास राम, श्री रूपेश मिश्रा, श्री सुशील सिन्हा, श्री आनंद पटेल, श्री प्रशांत झा, श्री विजय कुमार, श्री मनीष कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री अंशु देव, श्री उमेश प्रमाणिक, श्री नाविक कुमार के साथ सभी 55 वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button