मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने हरिमंदिर रोड पर खोला भव्य चुनावी कार्यालय..

धनबाद : बुधवार को शहर की राजनीतिक हलचल में इंदु सिंह की एंट्री और भी जोरदार हो गई। हरिमंदिर रोड पर उनके भव्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उत्साह और जोश से झूम उठे। उद्घाटन के लिए स्वयं मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में इंदु सिंह ने कहा कि यह कार्यालय सिर्फ चुनावी कार्यालय नहीं बल्कि जनता से सीधे संवाद का केंद्र होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता है शहर के सड़कों, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना। साथ ही, उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को आश्वस्त किया कि उनके सहयोग और समर्थन से ही शहर के विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकेगा।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। जोश और उत्साह का माहौल देखने लायक था। समर्थकों ने एकजुट होकर इंदु सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि धनबाद में चुनावी मैदान में इंदु सिंह की मजबूत पकड़ बन चुकी है।
News 93 Live से मुकेश सिंह कि रिपोर्ट.



