6 जून 1981: बिहार का सबसे दर्दनाक रेल हादसा..

बिहार : खगड़िया जिले के बदलाघाट रेल पुल पर 6 जून 1981 को हुई भीषण रेल दुर्घटना आज भी लोगों के दिलों में जख्म बनकर जिंदा है।
समस्तीपुर से बनमनखी जा रही 416 डाउन पैसेंजर ट्रेन तेज आंधी और बारिश के बीच बागमती नदी में गिर गई। बताया जाता है कि महज कुछ ही मिनटों में ट्रेन की सात बोगियां नदी में समा गईं।
करीब 800 यात्रियों की मौत की आशंका जताई गई,
जबकि प्रशासनिक तौर पर लगभग 250 मौतों की पुष्टि हुई थी।
हादसे के 45 साल बाद भी ट्रेन की 7 बोगियों का कोई पता नहीं चल पाया है.
घटना के समय ट्रेन में शादी-ब्याह के लिए जा रहे कई परिवार सवार थे। अचानक आए तूफान और तेज हवा के झोंके ने सब कुछ तबाह कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और कई परिवार हमेशा के लिए बिछड़ गए।
कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई, तो कई लोग ट्रेन छूट जाने के कारण इस हादसे से बच गए। वहीं स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को बचाने का प्रयास किया।
आज भी यह हादसा कई अनसुलझे सवाल छोड़ जाता है.
और उन सैकड़ों लोगों की याद दिलाता है, जो कभी अपने घर वापस नहीं लौट पाए।
सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



