Breaking

सबलपुर से लापता 35 वर्षीय युवक पवन सेन अख़बार बिक्रेता का शव ढोकरा हॉल्ट के पास मिला, मौत की वजह पर उठे सवाल..

Https://news93live.com/

धनबाद : गोविंदपुर के सबलपुर निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार सेन का शव धनसार थाना क्षेत्र के ढोकरा हॉल्ट के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पवन 6 अक्टूबर की शाम से लापता थे। परिजनों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे एक फोन आने के बाद वह घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

काफी देर तक पवन के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। करीब दो दिन बाद ढोकरा हॉल्ट के पास शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पवन कुमार सेन के रूप में की।

पवन अखबार वितरण का काम करते थे और दो बच्चों के पिता थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सबलपुर पंचायत के मुखिया नितेश गोप के मुताबिक, पवन को फोन कर कहीं बुलाया गया था, जिसके बाद से वह लापता थे। शव मिलने के बाद उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, हत्या हुई है या किसी अन्य कारण से मौत हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वजह सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button