Neet पेपर लिक को लेकर धनबाद में JMM का विरोध प्रदर्शन..

धनबाद, रणधीर वर्मा चौक:
NEET पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से कार्रवाई करने में विफल रही है।
बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता रणधीर वर्मा चौक पर इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के बिरोध मे नारेबाजी की।
मुख्य आरोप
NEET परीक्षा में पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित।
केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल।
पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग।
कार्यकर्ताओं की मांग
JMM नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराती और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



