राजनीति
बाघमारा विधायक ने कतरास में जल निकासी के लिए जीएम से बात कर त्वरित सुधार का दिया निर्देश*

*कतरास :* पंचगढ़ी बाजार वार्ड नंबर 3 क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए आज बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने संबंधित जीएम से बात कर निकासी व्यवस्था में त्वरित सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले। जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर निरंतर प्रयासरत रहते हैं। अब देखना है कि उनका यह प्रयास कितना रंग लाता है।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



