Breaking
ब्रेकिंग न्यूज़ | छाताबाद में फिर भू-धंसान का कहर छाताबाद में जबरदस्त भू-धंसान*
एक बार फिर दहली जमीन, दर्जन भर घर जमींदोज*

*कतरास* : धनबाद के कतरास स्थित छाताबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर यहां जबरदस्त भू-धंसान की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि जमीन धंसने से दर्जन भर घर जमींदोज हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं।

लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर छाताबाद के लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
आखिर कब रुकेगा भू-धंसान का कहर?
कब सुरक्षित होंगे छाताबाद के लोग?
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



