Breaking

*कतरास के कुम्हार पट्टी में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रयास से बहाल हुई बिजली व्यवस्था* 

Https://news93live.com/

*कतरास*.कतरास स्थित कुम्हार पट्टी में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के त्वरित पहल पर महज़ एक दिन के भीतर बदला गया। इस कार्य से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

शनिवार को माननीय विधायक शत्रुघ्न महतो स्वयं कुम्हार पट्टी पहुंचे और फीता काटकर नए ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान ही उनका पहला कर्तव्य है और जनता की सुविधा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक महोदय की इस त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई और तहेदिल से उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि विधायक जी ने साबित कर दिया कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

विधायक के साथ मौके पर बिजली विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button