वार्ड 21 के पार्षद उर्मिला मण्डल ने की माँ लिलोरी स्थान मे पूजा अर्चना…

वार्ड न० 21 की राजनीति में इस बार का चुनाव बेहद खास रहा। नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती उर्मिला मंडल, जो पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी हैं, ने शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ लिलोरी मंदिर पहुँचकर माँ नीलकंठ वासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना की और मन्नत पूरी की।
मंदिर परिसर में भव्य आयोजन हुआ, जहाँ सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। सभी ने माँ नीलकंठ वासिनी का प्रसाद ग्रहण कर विजय उत्सव में भाग लिया। वातावरण में जय माँ लिलोरी के जयकारे गूंजते रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने बताया कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उर्मिला मंडल दीदी जनता की सेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



