मनोरंजन

बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम.

Https://news93live.com/

दिनांक 23 सितम्बर 2025 को आम आदमी पार्टी धनबाद जिला इकाई द्वारा झारखंड राज्य के निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता, भीष्म पितामह कहे जाने वाले बिनोद बिहारी महतो जी की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनके प्रतिमा स्थल धनबाद स्टेशन रोड मे माल्यार्पण के साथ आरंभ हुआ, जिसमें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो जी के शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में महाविद्यालय, उच्च विद्यालय, महिला कॉलेज सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनके द्वारा दिया गया नारा “पढ़ो और लाड़ो” आज भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है, और इस अवसर पर पूरे शहर में यही नारा गूंजता रहा।

प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी

कार्यक्रम की शुरुआत उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी धनबाद जिला के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

महेंद्र सिंह मीनू, राजेश कुमार, समरेंद्र पासवान, संजय सिन्हा, नीतिश गुप्ता, शदरे आलम, शाहजहां खान, नंदलाल गुप्ता, जावेद अख्तर, राजेश प्रसाद साव, बबलू अंसारी, लीम अंसारी आदि शामिल थे।

संकल्प और संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने बिनोद बिहारी महतो जी के सपनों को साकार करने हेतु शिक्षा, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button