Breaking

*महुदा में ओवरलोड कोयला ट्रक पलटा, 9 घंटे तक ठप रहा फोरलेन*

*अवैध कोयला परिवहन और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल*

Https://news93live.com/

*महुदा* बाघमारा अनुमंडल के महुदा थाना क्षेत्र में ओवरलोड कोयला परिवहन एक बार फिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। नये फोरलेन पर हुए एक गंभीर हादसे के कारण न केवल करीब 9 घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, बल्कि अवैध कोयला कारोबार और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुचिरायडीह के समीप नये फोरलेन पर ओवरलोड कोयला लदा ट्रक (संख्या: WB 37 D 5094) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का चेसिस और बॉडी दो हिस्सों में टूट गया, जिससे सड़क पर बड़ी मात्रा में कोयला फैल गया। परिणामस्वरूप फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।घटना के बाद करीब 9 घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क को जाम मुक्त कराने के लिए मौके पर दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली गई। पलटे ट्रक से कोयला निकालकर उसे मुचिरायडीह आरओबी के नीचे खड़े दूसरे ट्रक (WB 65 C 9629) में डंप किया गया। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची, जिससे पुलिस की तत्परता पर सवाल उठने लगे। इसी दौरान पुलिस की भूमिका उस समय संदेह के घेरे में आ गई, जब बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर में कोयला लोड कर उसे महुदा थाना ले जाया गया और बिना किसी स्पष्ट कार्रवाई के ट्रैक्टर को खाली कर छोड़ दिया गया।

विडंबना यह है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों के वाहनों की सघन जांच की जाती है, लेकिन इस बड़े कोयला परिवहन मामले में किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई सामने नहीं आई।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लदा कोयला वैध था या अवैध? और यदि कोयला अवैध था, तो संबंधित वाहनों को बिना कार्रवाई के क्यों छोड़ दिया गया? यह मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button