अर्थव्यवस्था

अवैध उत्खनन के दौरान होने वाली दर्दनाक घटनाओं में गरीब मजदूर अपनी जान गवा देते हैं, मृतकों की लाशै तक मिट्टी में दफन हो जाती है*.

Https://news93live.com/

*धनबाद बाघमारा*.अवैध उत्खनन के दौरान होने वाली दर्दनाक घटनाओं में गरीब मजदूर, जो अक्सर आपकी ही बिरादरी और आपकी पार्टी के समर्थक होते हैं, अपनी जान गंवा देते हैं। इन मौतों पर क्या आपका मन नहीं विचलित होता? ऐसी घटनाओं के बाद सफेदपोश कोयला तस्कर इतनी निर्ममता से उत्खनन स्थल की भराई करवा देते हैं कि मृतकों की लाशें तक मिट्टी में दफन हो जाती हैं। उनके परिवार वाले आखिरी बार अपनों का चेहरा भी नहीं देख पाते। यह कितना हृदयविदारक है कि इंसानियत का इस तरह पोस्टमॉर्टम कर दिया जाता है, और अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी घटनाओं को महज अफवाह करार दे दिया जाता है।

पैसे की ताकत से मृतकों के परिजनों का मुंह बंद कर दिया जाता है। फिर अगले ही दिन, आपके समर्थक उसी अवैध उत्खनन के धंधे में जुट जाते हैं। पड़ोसी की मौत का मातम देखकर भी, पेट की भूख के आगे मजबूर एक गरीब मां अपने बेटे को उसी मौत के अंधे कुएं में काम करने की इजाजत दे देती है। यह कितना दुखद है कि गरीबी और लाचारी इंसान को इस हद तक बेबस कर देती है।

आदरणीय, आखिर कब जागेगा आपका जमीर? कब इन गरीबों की चीखें आप तक पहुंचेंगी? कब रुकेगा यह अमानवीय सिलसिला? इन मासूम जिंदगियों के लिए, इन बेबस परिवारों के लिए, कृपया कुछ करें। उनकी पुकार को अनसुना न करें।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button