Breaking

सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा हिरापूर स्थित वेडिंग विल्स मे नव वर्ष मिलन समारोह मनाई गई..

Https://news93live.com/

धनबाद : आज दिनांक 4 जनवरी को सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा हिरापूर स्थित वेडिंग विल्स मे नव वर्ष मिलन समारोह रखी गई।

सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और उनके समस्त पदाधीकारी और महिला विग की सभी सदस्यो के द्वारा नववर्ष का केक काट कर सेलीब्रेट की गई।

समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की प्रतेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामुहिक विवाह परिवार के द्वारा नववर्ष मिलन समारोह की गई।

आगामी 18 जनवरी 2026 को लगातार 12वे वर्ष भी 101 जोडो का विवाह समिति के द्वारा किये जाने का निर्णय लिए गये है अभी तक कुल 70 जोडे का रजिस्ट्रेशन हो चुकी है।

शादी की पूरी तैयारी लगभग की जा चुकी है।

बारात के लिए कुल 50 टोटो की व्यवस्था की गई है।

लगभग 10 हजार बारात और सारात के लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

सभी जोडे के लिए उपहार स्वरूप गद्दे कम्बल कपडे चादर वर्तन बक्से आदी की व्यवस्था की जा रही है।

समिती के उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद तिवारी ने बताया की सभी जोडे को 13 जनवरी को गल्फ ग्राउण्ड धनबाद मे भूमी पूजन के बाद शादी का जोडा दे दिए जायेगे ।

उसी जोडे को पहनकर 18 जनवरी को विवाह मे उपस्थित होना है।

17 जनवरी को संगीत और मेंहदी का कार्यक्रम साम 5 बजे से गल्फ ग्राउण्ड धनबाद मे की जायेगी ।

बैन्ड बाजा रामगढ से मगायी गई है।

आज की बैठक मे सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य और महिला विग की सभी सदस्य उपस्थित हुए।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button