अर्थव्यवस्था

मैथन टोल प्लाजा के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, 55 वाहनों पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना*

Https://news93live.com/

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज देर शाम मैथन टोल गेट के समीप व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी. द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक श्री अभय कुमार तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले विभिन्न व्यावसायिक एवं निजी वाहनों के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवरलोडिंग तथा सीट बेल्ट एवं हेलमेट जैसे अनिवार्य सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 55 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 10 लाख रुपये का चालान काटा गया।

कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा टीम द्वारा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग न करने, लेन ड्राइविंग का पालन करने, दोपहिया पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने की हिदायत दी गई।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिले में सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं स्थानीय पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button