बरवड्डा के बड़ापिछडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अबैध कोयला डिपो सील.

बरवड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछडी में संचालित एक अवैध कोयला डिपो पर पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में कोयला ज़ब्त किया।
छापामारी की कार्रवाई
थाना प्रभारी रबी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार देर रात छापामारी की।
छापामारी के दौरान डिपो से करीब 60 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।
मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और कोयला डिपो को सील कर दिया गया।
भूमि मालिक पर FIR
पुलिस ने इस अवैध कारोबार से जुड़े भूमि मालिक दिलीप चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरोप है कि उनकी ज़मीन पर लंबे समय से अवैध कोयला भंडारण और कारोबार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
प्रशासन की सख्ती
थाना प्रभारी रबी कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे धंधों में शामिल लोगों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
ज़ब्त किए गए कोयले को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई बरवड्डा क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में प्रशासन की सख्त पहल मानी जा रही है।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



