Breaking

झारखंड के खोरठा गीतकार- साहित्यकार विनय तिवारी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान* 

*नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन का आयोजन* 

Https://news93live.com/

नेपाल-राँची – झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी को “ शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल “ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के संदर्भ में नेपाल भारत के बीच सामाजिक तथा सांस्कृतिक संबंध विकास,हिंदी भाषा साहित्य के वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रियाशील काव्य सर्जकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता के अवसर पर उत्कृष्ट कविता लेखन तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का मूल्याँकन कर “अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान “ से अलंकृत किया गया ।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद जिले के कतरास के रोआम गांव के रहने वाले खोरठा साहित्यकार -गीतकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी विनय तिवारी की रचनाएं देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं. उन्हें झारखंड सरकार सहित दर्जनों सम्मान मिल चुका है.

नेपाली-हिंदी को मैत्री भाषा बनाने में सहयोग के लिए हुआ आयोजन नेपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देवनागरी लिपि के सरंक्षण-संवर्द्धन, नेपाल-भारत के संबंधों को सुदृढ़ बनाने और नेपाली एवं हिंदी भाषा को दोनों देशों की मैत्री भाषा बनाने में सहयोग करना है.

संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि खोरठा साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी बहुआयामिक व्यक्तित्व के धनी लेखक, कवि,लोकगायक साहित्यकार, निर्देशक,फ़िल्मलेखक व लोक कलाकार हैं. इनके लेखन में एक सहजता सरलता पाई गई है. इनकी कविताओं में समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है. इनकी साहित्यिक यात्रा इसी तरह नित नए शिखर को स्पर्श करे.अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता में विजयी होने पर झारखंड के साहित्यकारों व शिक्षाविदों में खुशी की लहर है. विनय तिवारी की इस उपलब्धि पर दिनेश दिनमणि,आवाज 7 डेज़ के संपादक उत्तम मुख़र्जी, खोरठा अभिनेता अमन राठौर,संदीप कुमार महतो,बीरबल महतो,खागेन्द्र महतो,अनुज महतो, के अलावा अन्य गणमान्य मान्य लोगों ने बधाईयां दी है.

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट रांची.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button