Breaking

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अनुपालन में पुलिस की मनमानी से अनुसंधान हो रहा है प्रभावित ..

Https://news93live.com/

धनबाद : धनबाद देश में पुराने Code of Criminal Procedure (CrPC) के स्थान पर 1 जुलाई 2024 से Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita लागू किया गया है। यह भारत का नया आपराधिक प्रक्रिया कानून है, जिसका उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीक-आधारित बनाना है। इसमें ई-एफआईआर, वीडियो ट्रायल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को विशेष महत्व दिया गया है।

साथ ही, जांच और सुनवाई के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। यह कानून अनावश्यक गिरफ्तारी पर रोक लगाने और नागरिक अधिकारों की रक्षा पर भी जोर देता है, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक प्रभावी और आधुनिक बन सके।

हालांकि, व्यवहार में देखा जा रहा है कि बीएनएसएस के अनुपालन में पुलिस द्वारा लापरवाही और मनमानी बरती जा रही है, जिससे अनुसंधान प्रभावित हो रहा है। इसी संदर्भ में झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अवधेश सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि अनुसंधान के दौरान कांड दैनिकी (केस डायरी) लिखने में कानून का उल्लंघन हो रहा है और इसे मनमाने ढंग से तैयार किया जा रहा है।

याचिका के अनुसार, कंप्यूटर पर लिखी जाने वाली कांड दैनिकी में कोई सीरियल नंबर नहीं होता, जिससे उसमें कभी भी बदलाव संभव है, जबकि बीएनएसएस के तहत इसे एक वॉल्यूम में पृष्ठांकित (paginated) होना अनिवार्य है।

इसके अलावा, गवाहों के बयान घटनास्थल पर दर्ज करने के बजाय थाने में कंप्यूटर पर तैयार किए जा रहे हैं, जबकि रिकॉर्ड में उन्हें घटनास्थल पर लिखा हुआ दर्शाया जाता है।

इससे कांड दैनिकी की सत्यता, मौलिकता और शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। यह याचिका वरीय अधिवक्ता शैलेश के माध्यम से दाखिल की गई है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button