Breaking

धनबाद में पेयजल संकट: शारदा सिंह ने मंत्री से की चापाकल निर्माण की मांग..

Https://news93live.com/

धनबाद जिले में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने रांची में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर 15वें वित्त आयोग की राशि से चापाकल निर्माण के लिए शीघ्र आदेश जारी करने की मांग रखी।

इससे पहले भी शारदा सिंह ने मंत्री को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने बताया कि कोल बेल्ट क्षेत्र में जल संकट पहले से ही गंभीर है और वर्तमान गर्मी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की भारी कमी है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार चापाकल की मांग उठ रही है, लेकिन इस वर्ष वित्त आयोग की राशि से निर्माण कार्य पर रोक जैसी स्थिति ने ग्रामीणों को निराश किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो हालात और विकट हो सकते हैं।

मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने आग्रह किया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता दी जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। शारदा सिंह ने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगी और लोगों को गर्मी के इस कठिन दौर में राहत मिलेगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button