Breaking

कतरास/ मंगलवार की दोपहर में राजगंज बोकारो एन एच मार्ग पर गौशाला पुल के समीप एक के बाद एक दो सड़क दुर्घटन घाटी। वहीं गुहीबांध और सूर्य मंदिर के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुई,

Https://news93live.com/

राजगंज :बोकारो मुख्य मार्ग में विपरीत दिशा से आ रही दो मोटर साइकिल आमने-सामने से भिड़े जिसमें एक बाइक में दो युवक बिट्टू हजारी एवं शुभम हजारी कतरास टीलाटांड़ के रहने वाले हैं एवं एक बाइक में एक वृद्ध आदमी जो गिरिडीह के निवासी कारू सवार थे ,तीनों घायल हो गए ,स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया , वही पर राजू नायक नामक एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी को बरवडा से परीक्षा दिलाकर कर अपने घर तेनुघाट जा रहे थे उनको एक अज्ञात चार पहिया वाहन पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल लाया गया , वहीं सूर्य मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल एवं टोटो की भिड़ंत होने से एक व्यक्ति घायल हो गया ,

चौथा दुर्घटना गुहीबांध में देखने को मिला जहां एक बाइक में अचानक कुत्ता घुस जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया , सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच कर जानकारी ली।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button