कतरास सब्जी पट्टी में सांड के हमले से युवक घायल स्थिति गंभीर*

*कतरास*.कतरास थाना चौक स्थित मेला घूमने आए एक युवक पर गुरुवार देर शाम एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड के तेज धक्के से युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कतरास पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को पास के चौधरी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे निचितपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने आया था। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन क्लिनिक पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेला क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



