लगातार बारिश से कतरास राजगंज रोड हुआ पानी पानी, रोड नदी में तब्दील, छोटे-मोटे दुकानदारों को काफी नुकसान, आमजन को हुईं परेशानी*

*कतरास*. 3 दिन से हो रही बारिश के कारण कतरास क्षेत्र की एक गंभीर स्थिति को उजागर करती है। लगातार बारिश के चलते सब्जी मंडी में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे राजगंज रोड की सब्जी मंडी पूरी तरह से नदी जैसी दिखने लगी है। राजस्थानी धर्मशाला के पास घुटनों से ऊपर तक पानी भरा रहने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मैन रोड एसबीआई बैंक के पास नाली पूरी तरह से जाम थी जिसके कारण रोड पर पानी भरा हुआ था. मार्केट के अंदर जाने के लिए लोग गंदे पानी में पाँव रख कर जा रहे थे . स्थिति का सबसे अधिक असर छोटे और अस्थायी दुकानदारों पर पड़ा है, जो रोज़ की कमाई पर निर्भर होते हैं। जनप्रतिनिधि के लिए एक कहावत चरितार्थ है नाम बड़े लेकिन दर्शन छोटे अर्थात
किसी व्यक्ति या वस्तु का नाम या प्रसिद्धि बहुत बड़ी होती है, लेकिन जब आप उसे वास्तव में देखते या उसके संपर्क में आते हैं, तो उसमें कोई खास गुण या महत्व नहीं होता। दूसरे शब्दों में, बाहरी दिखावा या प्रसिद्धि के विपरीत वास्तविक गुण या प्रदर्शन कम होना इस कहावत का भावार्थ है। वहीं नगर निगम की लापरवाही भी उजागर हो रही है.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



