पुलिस और CISF को आंख में धूल झोंक कर चल रहा अवैध लोहे का धंधा* ।
कोयल पर ED का विराम तो लोहे कारोबार में छूट*

कतरास/ मधुबन थाना क्षेत्र में अवैध लोहे के कारोबार का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। सेनीडीह स्थित बोकारो–राजगंज मुख्य मार्ग के किनारे कपड़े की घेराबंदी कर बनाए गए गुप्त ठिकाने से बड़े पैमाने पर लोहे की चोरी और सप्लाई का खेल चलने की बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, विकी नामक युवक इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा है। आरोप है कि बीसीसीएल क्षेत्र से चोरी किए गए लोहे को ट्रॉली और छोटे वाहनों की मदद से यहां लाया जाता है, फिर उसे बड़े-बड़े गोदामों में खपाया जाता है। यह सारा अवैध कारोबार पुलिस और CISF की निगरानी को धता बताते हुए खुलेआम जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात संदिग्ध वाहनों की आवाजाही इस बात का प्रमाण है कि चोरी के लोहे का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोग हैरान हैं।
क्षेत्र में बढ़ते इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय नागरिक पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल सुरक्षा इकाई से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



