Breaking

*बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र में धकोकस ने प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन सौंपा*

Https://news93live.com/

*कतरास*:बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने श्रमिको के 74 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की.इस दौरान संघ ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जीएम को सौपते हुए कहा कि अगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ,तो संघ 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करेगी. संघ के संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह ने कहा कि संघ ने प्रबंधन को पहले ही कई बार मांग पत्र सौप चुकी है.मांगों पर गत 17 अप्रैल को प्रबंधन के साथ बैठक भी हुई. किंतु आज तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई.प्रबंधन के इस उदासीन रवैये से श्रमिकों में गहरा रोष है. इसी के विरोध में संघ चरणबद्ध आंदोलन किया.लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर अब संघ 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करेगी.श्री सिंह ने कोलियरियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने,अवैध कोयला व विद्युत गतिविधियों पर रोक, श्रमिकों को रविवार एवं अवकाश की तैनाती,एमडीओ एवं आउटसोर्सिंग श्रमिकों की सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं शोषण की उच्चस्तरीय जांच, दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच, चिकित्सा, पेयजल, आवास

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button