Breaking

नाली के गंदे पानी से परेशान परिवार, नगर निगम से शिकायत की चेतावनी..

Https://news93live.com/

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 29 स्थित माड़ी गोदाम निवासी रवि भगत ने पड़ोसी पर नाली के गंदे पानी को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुमित सिंह (पिता स्वर्गीय जय राम सिंह) के घर की नाली का पानी उनके घर के मुख्य रास्ते पर जमा हो जाता है, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रवि भगत के अनुसार, इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से शिकायत और आग्रह किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली के गंदे पानी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने के कारण दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

रवि भगत ने कहा कि वह समाचार माध्यमों के जरिए संबंधित लोगों की मनमानी को सामने ला रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो इसकी लिखित शिकायत धनबाद नगर निगम को दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “किसी दूसरे के घर की नाली का गंदा पानी मेरे घर के दरवाजे तक पहुंचे, यह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन और नगर निगम को इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।”

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button