कोयला श्रमिकों के चेहते नेता के रूप में उनका योगदान बेमिसाल.
सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक* *सबके चहेते थे राजेंद्र प्रसाद सिंह*.

*धनबाद*।आज दिनांक 24.5.2025 को राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह जी के आवासीय कार्यालय में बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मजदूर मसीहा इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री बिहार एवं झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह जी कि पांचवी पुण्य तिथि के स्मृति में विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर प्रसाद खीर का भोग लगाकर सर्वप्रथम प्रसाद गौ माता को अर्पित कर लोगो में वितरण किया गया तत्पश्चात
श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गई सुबह से ही श्रमिकों एवं आम लोगों का अपने सच्चे हितेषी नेता के प्रति श्रद्धांजलि देने का ताता लगा हुआ था
इस अवसर पर कांग्रेस जनों वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग को झारखंड ने एक ऐसा रत्न सौंपा था जिसने जिसे तमाम मजदूरों के लिए अपना सब कुछ झोक दिया था ।
जिन्हें आज भी पूरे शिद्दत से याद किया जाता है श्रमिकों के हक अधिकार के लिए प्रखरता से लड़ते थे जेपीसी 1 से लेकर जेबीसी 11 तक वेतनमान से लेकर जनहित के मुद्दों को धरातल पर मजदूरों को देने का काम किया अपने मुखर व्यक्तित्व के कारण जब सत्ता में रहे और जब विपक्ष रहे सभी स्थितियों में उन्होंने अपना लोहा मनवाया राज्य को राजनीतिक दशा और दिशा बदलने के लिए लगातार संघर्षरत रहे मजदूरों का दर्द के लिए कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध कई बडें आन्दोलन किया छह बार विधायक के साथ-साथ बिहार एवं झारखंड सरकार में मंत्री के पद पर रहे सबकी सुनकर सबको साथ लेकर चलते थे उनका जीवन सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा रहा हमेशा मजलूमों की आवाज बनकर कार्य किया और अपने विचारों व कर्मों से एक नई दिशा दी आज हम सब मिलकर उनके आदर्शों संघर्ष और समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके के बताए हुए मार्गो पर चलकर मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखा जब तक सूरज चांद रहेगा राजेंद्र बाबू तेरा नाम रहेगा, राजेंद्र बाबू अमर रहे, अमर रहै कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह ब्रोका ने किया ।
वक्ताओं में एवं श्रद्धांजलि देने वालों में एसके शा संजीव मंडल ही संतोष चौधरी फैयाज अहमद रिजवी टीपू शहजादा मेराज खान कृष्ण ठाकुर अरुण रवानी बलविंदर सिंह राजेंद्र सिंह कुलविंदर कौर राजेंद्र कौर सरिता देवी मुनिया देवी गीत देवी राधा देवी विक्की कुमार सोनू सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



