कतरास नागरिक समिति की बैठक में पहुँचे सांसद ढुल्लू महतो और आसित सिंह रूबरू हुए जनसमस्यायो से*

*कतरास* पचगढ़ी बाजार स्थित रानी सती दादी मंदिर में रविवार को कतरास नागरिक समिति के द्वारा बैठक का आयोजन हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पहुँचे साथ मे कतरास थाना प्रभारी सह इन्सपेक्टर आसित कुमार सिंह भी मौजूद रहे
इस दरम्यान कतरास नागरिक समिति के पदाधिकारियों ने सांसद ढुल्लू महतो को बुके देकर किया स्वागत तथा इलाके में ब्याप्त जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्यायों से सांसद को अवगत करवाया जिसपर सांसद ने कहा कि अविलंब सभी समस्यायों का निराकरण होगा तथा वे कतरास नागरिक समिति और आमजनों के साथ कदम से कदम मिला.कर चलेगे। जो भी समस्या आप लोगो के बीच होगी उसे आपके विधायक और सांसद मिलकर समाधान करेंगे ।
मौके पर महेश पासवान,मुकेश झा,प्रकाश राम गुप्ता,शुरेश कुमार शर्मा,कुंदन सिंह,श्याम किशोर कुमार मोहम्मद शब्बीर आलम,इंदर सिंह,सुरेश केडिया मोहम्मद शहाबुद्दीन,निसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



