Breaking

रघुनाथपुर पैक्स को आवंटित भू-भाग की बलपुर्वक कराई गई सीमांकन ।

अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह.

Https://news93live.com/

बलियापुर अंचल अंतर्गत मौजा बरदहा में रघुनाथपुर पैक्स को आवंटित भूमि का सीमांकन का कार्य आज पूरा किया गया। आपको बताते चले की पूर्व में मापी के लिए चार तिथियां निर्धारित की गई थी परंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हर बार रघुनाथपुर पैक्स के मापी कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा था। अंचल अधिकारी बलियापुर श्री प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा सख्त कदम उठाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद को एक लिखित आवेदन दी गई जिसमें रघुनाथपुर पैक्स को आवंटित भू-भाग की सीमांकन कराने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष बल की मांग कर मापी कार्य को पूरा किया जाना था। जिसके आलोक में आज दिनांक 29.04.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए महिला एवं पुरुष बल के साथ रघुनाथपुर पैक्स को उपलब्ध कराई गई भू-भाग पर पहुंचकर बलपुर्वक सीमांकन कार्य को पूरा किया गया। अंचल अधिकारी ने सख्त लफ्जों में बताया कि किसी भी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करते हैं तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी सड़कों के किनारे और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी l

बलियापुर से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button