Breaking

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद* मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजयपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिनोद बाबू के प्रतिमा का किये अनावरण.

Https://news93live.com/

◆ *_माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में नवनिर्मित बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का किया अनावरण, किया नमन_* ================

◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो जी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय काफी कम समय में गढ़ रहा कई नए आयाम_*

================

◆ *_सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कई विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा_*

================

◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य की उन्नति के लिए व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने का प्रयास जारी_*

================

● *_यह राज्य आंदोलन की उपज है , शहीदों के नाम से जाना जाता है झारखण्ड_*

● *_शहीदों और आंदोलनकारियों को सम्मान देने की परंपरा का कर रहे निर्वहन_*

● *_आदिवासियों- मूलवासियों को उनका हक -अधिकार देना हमारी प्रतिबद्धता_*

● *_शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और कमियों को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी_*

*_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

माननीय राज्यपाल- सह -कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय , धनबाद के परिसर में झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी महतो जी के नाम से स्थापित यह विश्वविद्यालय बहुत कम समय में ही कई नए आयाम गढ़ रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ रहा है।

*_शिक्षा व्यवस्था को बना रहे बेहतर_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक संरचना के मद्देनज़र यहां के लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करने के लिए हमारी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की स्थापना धनबाद जिले में की गई, ताकि यहां के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके। आज यह विश्वविद्यालय पूरे राज्य की शोभा बढ़ा रहा है । यहां के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का काम यह विश्वविद्यालय बखूबी निभा रहा है।

*_शहीदों और झारखंड आंदोलनकारी के नाम पर कई संस्थानों का नामकरण_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन की उपज है। इसी वजह से यह राज्य शहीदों के नाम से जाना जाता है। इस राज्य के निर्माण में हमारे पूर्वजों का अहम योगदान रहा है । ऐसे में अपने शहीदों और आंदोलनकारियों को सम्मान देने की परंपरा हम निभाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में कई संस्थानों का नामकरण यहां के शहीदों के नाम से किया गया है। धनबाद का बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय भी इसी का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के कई शहर – गांव , टोला- मोहल्ला और गली शहीदों के नाम से जाने जाते हैं । यहां के चौक -चौराहों पर हमारे शहीदों, आंदोलनकारियों की लगी प्रतिमा यह बताने के लिए काफी है कि इस राज्य के निर्माण में उनका कितना अहम योगदान रहा है। हम अपने शहीदों एवं आंदोलनकारियों के सम्मान की खातिर उनके कार्यो को स्थापित करने की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रहे हैं।

*_शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलाव का दिख रहा परिणाम_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्राथमिक शिक्षा हो या माध्यमिक अथवा उच्च शिक्षा। हमारी सरकार ने काफी कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है । सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही कई और बदलाव करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और उसकी कमियों को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी है।

*_इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, विधायक श्री अरुप चटर्जी, विधायक श्री चंद्रदेव महतो, विधायक श्री राज सिन्हा, विधायक श्री उमाकांत रजक, विधायक श्री जयमंगल सिंह, विधायक श्री शत्रुघ्न महतो , विधायक श्री जयराम महतो, झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी समेत कई अन्य गणमान्य लोगों सहित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर के सिंह और जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button